फ्री कोचिंग एवं स्कॉलरशिप के साथ करें IAS की तैयारी, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

लखनऊः भाषा विभाग उत्तर प्रदेश के शासनाधीन स्वायत्तशासी संस्था उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम, लखनऊ, सिविल सर्विसेज़ अभ्यर्थियों को फ्री में कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

जो भी छात्र संस्कृत साहित्य के साथ फ्री कोचिंग के साथ स्कॉलरशिप की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं वे उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम की वेबसाइट http:s//upsanskritsnasthanam.in अथवा http://upsscivil.in पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2024 है.

क्या है पात्रता

एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-

  1. आवेदन प्राप्त किये जाने की अंतिम तिथि तक विधि द्वारा स्थापिक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री या समकक्ष अर्हता
  2. आयु सीमा- 21 से 35 वर्ष

बता दें कि कोचिंग हेतु अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सामान्य अध्ययन एवं संस्कृत सामान्य व्याकरण की परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा लखनऊ में आयोजित की जाएगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन लेक्चर की सुविधा

कक्षाओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन लेक्चर की सुविधा के साथ-साथ अभ्यर्थियों को संस्कृत, सामान्य अध्ययन एवं समसामयिकी की द्विभाषीय पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा अध्ययन एवं संस्कृत साहित्य के देश के सबसे अनुभवशील विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग क्लासेज की सुविधा है.
बहुस्तरीय कक्षा टेस्ट एवं टेस्ट सीरीज़ तथा समसामयिकी की साप्ताहिक कक्षाएं चलाने के साथ साथ छात्रों को अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय की भी सुविधा दी जाएगी.

नोट- इस कोचिंग से पूर्व के सत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे.


यह भी पढ़ेंः यूपी कैसे बनेगा ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी, शीलवंत सिंह की लिखी पुस्तक का हुआ लोकार्पण


Leave a Comment