गोण्डा । सिविल लाइन्स एरिया में अफीम कोठी के पास रविवार को देर रात करीब साढ़े दस बजे दो चोर प्रथमा बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक एस एन पाण्डेय के प्लॉट के अंदर कूद आए और उसमें खड़ी कार को चोरी करने की कोशिश की.
प्लॉट के सामने ही एस एन पाण्डेय का निवास स्थान भी है जिसमें फर्स्ट फ्लोर पर उनके यहां रह रहे किराएदार अजय यादव की पत्नी ने चोरों को कार चोरी की कोशिश करते हुए देखा. इसकी सूचना फोन करके उन्होंने तुरंत मकान मालिक एस एन पाण्डेय को दी जिसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर चेक किया. तब तक मोहल्ले के और लोग भी इकट्ठे हो गए वहां इकट्ठे हो गए थे.

लोगों को इकट्ठा होते देख एक चोर तो भाग निकला लेकिन, लेकिन दूसरा चोर नहीं भाग सका. फिर मोहल्ले के लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. चोर का नाम जुबेर आलम बताया जा रहा है.
एस एन पाण्डेय ने बताया कि मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट तीन महीने से ज्यादा समय से खराब है जिसकी वजह से वहां अँधेरा रहता है. ऐसे में चोरों के लिए चोरी करना काफी आसान हो जाता है. उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्होंने स्ट्रीट लाइट के खराब होने की शिकायत नगर पालिका ईओ से कई बार की है लेकिन उनके द्वारा कहा गया कि उनके पास स्ट्रीट लाइट लगवाने का बजट नहीं है. इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस बात की शिकायत की लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

बता दें कि मोहल्ले में काफी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, ऐसे में लाइट न लगने की वजह से इनके भी चोरी होने की संभावना बनी रहती है.